फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एजीएम से ठगी

विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एजीएम से ठगी। फोटो ः प्रतीकात्मक - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एजीएम अमित कुमार सिंह से छह लाख की जालसाज का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जालसाज कमीशन एजेंट व पांच भाई-बहनों ने पीड़ित से मकान का 76 लाख में सौदा किया। एग्रीमेंट के नाम पर छह लाख लिए और रजिस्ट्री से मुकर गए।
रकम वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, विश्वासखंड निवासी अमित कुमार की तैनाती लखनऊ में है।
जमीन व मकान की तलाश के दौरान उनकी मुलाकात कमीशन एजेंट सूर्य कुमार सिंह से हुई। सूर्य कुमार ने विवेकखंड-3 में तीन मंजिला मकान दिखाया था।
इसके मालिक लक्ष्मीकांत दूसरे मकान में रहते थे। मुलाकात के दौरान लक्ष्मीकांत ने बताया कि माता-पिता की मौत हो गई है। मकान के पांच उत्तराधिकारी हैं।
उनके अलावा दो भाई अमिताभ व देवेंद्र और दो बहनें संगीता व सुषमा हैं। पांचों मिलकर रजिस्ट्री करेंगे। सभी से लक्ष्मीकांत ने मोबाइल पर बातचीत कराई।
सौदा 76 लाख में तय हुआ और एक लाख का चेक लक्ष्मीकांत को दिया। इसका भुगतान उनके एसबीआई के खाते में हुआ। इसके बाद एग्रीमेंट कराया।
फिर 16 जून 2021 को विक्रय अनुबंध कराया गया। उस दिन पांच लाख का चेक लक्ष्मीकांत को दिया। एक साल के अंदर रजिस्ट्री की बात तय हुई थी, लेकिन हर बार लक्ष्मीकांत बहाना बना देता था। एजेंट सूर्य कुमार के साथ जाकर रकम मांगी।
विज्ञापन

इस पर लक्ष्मीकांत ने कहा कि रकम भाई-बहनों में बंट गई है। न तो पैसा लौटाएंगे और न ही रजिस्ट्री करेंगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने गोमतीनगर पुलिस से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें