फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर में मोटा मुनाफ दिलाने का झांसा देकर ठगे 86 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जालसाज परिवार ने कारोबारी अफजल अब्बास से 86 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में पांच पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दुबग्गा के हरदोई रोड भालचंद्रा के पीछे इसमत कॉलोनी सिकरोरी निवासी अफजल अब्बास व्यापार करते हैं। अफजल के मुताबिक, उनका परिचय मूलरूप से उन्नाव के दरोबाग में रहने वाले जैन सिद्दीकी से था। जैन परिवार के साथ नया गांव, लखनऊ में रहता है।
जैन ने उससे कुछ दिन के लिए दो लाख रुपये उधार मांगे। कहा कि शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने के बाद लौटा देगा। जैन ने कुछ दिन बाद यह रकम लौटा दी। पूछने पर उसने एक करोड़ रुपये निवेश करने पर डेढ़ से दोगुना का मुनाफा दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन

अफजल के मुताबिक, झांसे में आने के बाद जैन, उसकी बहन जैनब, पत्नी सबीहा मुमताज, पिता रूमी अहमद सिद्दीकी के खाते में 6117803 रुपये खुद के और पत्नी के बैंक खाते से भेजा। इसके अलावा जैन की मां को उसके घर जाकर 4 लाख व 20.82 लाख रुपये कई बार में दिए।
यह सारे रुपये परिचित व रिश्तेदारों से उधार लेकर दिया था। जैन ने आश्वासन दिया कि जनवरी 2023 तक 86 लाख रुपये लौटा देगा, लेकिन वह मुकर गया।
इंस्पेक्टर दुबग्गा प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक, अफजल की तहरीर पर जैन सिद्दीकी, उसके पिता रुमी अहमद सिद्दीकी, मां नाजो सिद्दीकी, पत्नी सबीहा मुमताज, बहन जैनब सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें