फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केदारनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर 57 हजार ठगे

Sat, 29 Apr 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ मेें होटल बुकिंग के नाम पर जालसाजों ने आलमबाग के जितेंद्र विक्रम सिंह से 57 हजार रुपये ठग लिए। आलमबाग में कैलाशपुरी निवासी जितेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, बेटे सुमित को केदारनाथ यात्रा के लिए होटल बुक कराना था। ऑनलाइन सर्च करने पर सुनील गेस्ट हाउस का नंबर मिला।
विज्ञापन

नेट से मिले नंबर पर कॉल करने पर भारी भीड़ होने का हवाला देते हुए गेस्ट हाउस कर्मी ने सुमित से ऑनलाइन 57 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद फोन बंद कर लिया।
इसके अलावा आशियाना के रजनीखंड में अशोक कुमार पांडेय को ठगों ने बैंककर्मी बनकर बात की और एक एप डाउनलोड कराया। एप के माध्यम से उनके खातों से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर 72 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें