लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तीन महिलाओं के खाते में सेंध लगाते हुए 2.97 लाख रुपये निकाल लिए। हसनगंज के बाबूगंज की नमिता के अनुसार, चंद रोज पहले अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने नमिता के पति का नाम लेते हुए बातों में फंसाकर 98500 रुपये ऐंठ लिए। इंदिरानगर ए-ब्लॉक की नाजमा को फोन कर जालसाजों ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया और खाते से 99999 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, विकासनगर के सेक्टर-1 में वंदना श्रीवास्तव के पेटीएम खाते से जालसाजों ने कई बार में 99351 रुपये निकाल लिए। (संवाद)