फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी नौकरी के नाम पर दंपती ने युवती से 20 लाख ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-18 निवासी युवती सौम्या नायक से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती अजय तिवारी व चीना तिवारी ने 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता तकरोही के नंदन विहार निवासी दंपती के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। सरकारी नौकरी के लालच में आकर सौम्या ने ब्याज पर रकम उधार ली थी।
विज्ञापन

सौम्या का आरोप है कि जब वह रुपये मांगने आरोपी के घर पहुंची तो दंपती ने उस पर हमला किया। इसकी जानकारी तकरोही चौकी प्रभारी अरविंद कुमार को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी से मिलकर इंदिरानगर पुलिस के कारनामे की जानकारी दी। डीसीपी उत्तरी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक, पति-पत्नी पर ठगी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें