फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो के खातों से उड़ाए 1.94 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी को भेजा लिंक तो किसी का वीडियो बनाकर वसूली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो के खातों से 1.94 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने नाका व पारा थाने में केस दर्ज कराया है। नाका के कुंडरीरकाबगंज निवासी नवीन अवस्थी के मुताबिक, मोबाइल से कोरियर न आने की जानकारी ले रहे थे। गूगल से टोल फ्री नंबर लेकर कॉल की। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। कालर ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और लिंक भेजकर दो रुपये जमा कराए। इसके बाद खाते से 99999 रुपये कट गए। वहीं, पारा के न्यू दीपनगर मानकनगर निवासी समरेंद्र मिश्रा से जालसाजों ने 94500 रुपये वसूल लिए। आरोप है कि पहले वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। बाद में इसे वायरल करने की धमकी देकर वसूली की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें