सरोजनीनगर। साइबर जालसाजों ने दो पुलिसकर्मियों के खाते से 1.78 लाख रुपये साफ कर दिया। बिजनौर इलाके के सीआरपीएफ कैंप में एएसआई के पद पर तैनात रमेश सिंह के मुताबिक, जालसाजों ने 15 अप्रैल की शाम को कॉल की और रीवार्ड प्वाॅइंट खाते में ट्रांसफर करवाने के लिए लिंक भेजा। इसके बाद ओटीपी हासिल कर खाते से 97246 रुपये पार कर दिए। उधर, सरोजनीनगर के बाग नंबर-2 जागृति नगर निवासी बलवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस महानिदेशक कैंप कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। बलवेंद्र के मुताबिक, कुछ दिन पहले चिकित्सक बीपी सिंह से अप्वाॅइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। जालसाज ने कॉल रिसीव की और कहा कि पांच रुपये का ट्रांजेक्शन करना होगा। दूसरे दिन खाते से यूपीआई के जरिए दो बार 49999 और 31400 रुपये निकल गए।