फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरे के दस्तावेज पर कराया कार लोन, बैंक का नोटिस आने पर ठगी का खुलासा, केस

विज्ञापन
दूसरे के दस्तावेज लेकर कार लोन ले लिया। (फोटो ःप्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
जालसाजों ने परिचित को पर्सनल लोन दिलाने के लिए दस्तावेज हासिल किए। इसके बाद कागजातों में हेराफेरी कर कार लोन करा ली।
विज्ञापन

किस्त जमा न होने पर एक्सिस बैंक ने नोटिस भेजा तो पीड़ित को ठगी का पता चला। इसके बाद जालसाज दंपती और एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, एलडीए कॉलोनी के अनूप सिंह ने बताया कि परिचित दंपती उषा व रवि शुक्ला को कुछ दिन पहले पर्सनल लोन कराने के लिए कागज व यूनियन बैंक का चेक दिया था।
विज्ञापन

20 सितंबर को एक्सिस बैंक के कर्मचारी ने कॉल की। उसने कार लोन की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी किस्त देनी है। इस पर अनूप ने बैंक जाकर पूरी जानकारी हासिल की।
सामने आया कि दंपती, एक्सिस बैंक के कर्मचारी अरविंद और रवि श्रीवास्तव, इंश्योरेंश कंपनी दी न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लि. के कर्मचारियों, मारुति कंपनी की एजेंसी के मालिक व कर्मचारी और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से जालसाजी हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कार लोन कराया और इसका रजिस्ट्रेशन भी करा लिया।
प्रॉपर्टी डीलर से 46 लाख ठगे, चार पर केस
गुडंबा के जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार से किसान कुंवर ने 46 लाख ठग लिए। पीड़ित ने सगे भाइयों कुंवर, ऋषि को नामजद व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक, अनिल ने बताया कि छठा मील भौली में दो बीघा जमीन 84 लाख में किसान कुंवर से खरीदी थी। साथ ही 16 लाख रुपये अतिरिक्त दिए थे। जमीन के कुछ हिस्से को प्रॉपर्टी डीलर ने 30 लाख में बेच दिया था। इसकी रजिस्ट्री किसान ने की थी। जब वह खरीदारों को प्लॉट दिखाने गया तो पता चला कि जमीन किसी दूसरे को बेच दी है। आरोप है कि जालसाज किसान ने उनसे 46 लाख हड़प लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें