फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जवान के नाम से जाली आधार व पैन कार्ड बना फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
जवान ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
एसएसबी जवान के नाम से जाली आधार व पैन कार्ड बनाकर ऑनलाइन खाता खोला गया। इसके बाद जालसाज ने 45 हजार का लोन कराया। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर जवान ने बुधवार को नाका थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी सैनिक लवलेश कुमार सशस्त्र सीमा बल गोमतीनगर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके पैन व आधार कार्ड की जाली प्रति बनाकर जालसाज ने कोटक महिंद्रा बैंक नाका शाखा में ऑनलाइन खाता खोला।
खाते से दूसरे का मोबाइल नंबर संबद्ध किया जो बंद जा रहा है। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि खाते से 45 हजार का लोन भी लिया गया है। लवलेश के मुताबिक,ऑनलाइन खाता खोलने के दौरान बैंक ने भी संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन

फर्म संचालक पर 18 लाख ठगने का केस
लखनऊ। मड़ियांव थाने में कुलजीत कौर ने कंस्ट्रक्शन फर्म संचालक कौशिक साहू पर 18 लाख ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि निर्माण कार्य करने की बात कहकर रकम ली गई थी। आशियाना सेक्टर-एन निवासी कुलजीत कौर ने मड़ियांव के श्रीनगर में प्लॉट खरीदा था। इस पर मकान निर्माण के लिए सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लमयस्ता कंस्ट्रक्शन संचालक कौशिक साहू को ठेका दिया था। कौशिक के साथ मृणाल भी शामिल था। पीड़िता के मुताबिक, ठेकेदारों ने रकम लेने के बाद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें