लखनऊ। क्रेडिट कार्ड पर रिवाॅर्ड प्वाॅइंट का झांसा देकर जालसाजों ने बीबीडी के ओमैगा विंडसर ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले रमेश मिश्र के क्रेडिट कार्ड से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। रमेश के अनुसार, कुछ दिन पहले एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड पर रिवाॅर्ड प्वाॅइंट को लेकर मैसेज आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलते पर पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी भरी दी। इसके बाद जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन कर लिया। (संवाद)