मोबाइल चोरी, दो खातों से निकले 1.26 लाख रुपये
आलमबाग। कृष्णानगर में मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर जालसाजों ने पीड़ित के दो अलग-अलग बैंक खातों से 1.26 लाख रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि कानपुर रोड सेक्टर-डी, एलडीए कॉलोनी निवासी राम अवतार गुप्ता का मोबाइल फोन 28 सितंबर को चोरी हो गया था। इसकी ई एफआईआर पीड़ित ने दर्ज कराने के साथ सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत की थी। एक अक्तूबर को उनके एसबीआई खाते से 80,599 और पीएनबी खाते से 46,099 रुपये निकाल लिए गए।