फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन से 2.11 लाख की साइबर ठगी

Wed, 15 Mar 2023 06:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने तीन लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 2.11 लाख रुपये निकाल लिए। आलमबाग के पुराना सरदारीखेड़ा निवासी शमीमा के अनुसार, 11 मार्च को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद खाते से 1.31 लाख रुपये निकाल लिए। ठाकुरगंज के नैपियर रोड कॉलोनी की अरसिया रहमान के खाते से 40 हजार रुपये निकल गए। उनके अनुसार, 13 मार्च को घासमंडी स्थित एचडीएफसी के एटीएम बूथ में रुपये निकालने गई थी। बूथ में मददगार बनकर जालसाज ने डेबिट कार्ड बदल लिया था। इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी के गोमती एन्क्लेव में रोहित बोबल को कॉल कर ठगों ने मोटे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद गोपनीय जानकारी जुटाकर खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। वह एचसीएल टेक में काम करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें