फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद समेत 12 अन्य पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
गोमती नगर निवासी महिला ने सपा नेता के निजी सचिव समेत 12 पर दर्ज कराया केस। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद समेत 12 अन्य पर गोमतीनगर निवासी महिला ने हत्या की कोशिश व छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने रविवार रात को गोमतीनगर थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि सज्जाद ने उसकी बहन को फंसा रखा है।
इंस्पेक्टर गोमती नगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, शारदा अपार्टमेंट में रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी बहन सरकारी अफसर है। इसी अपार्टमेंट में सज्जाद भी रहता है।
महिला की बहन व सज्जाद में कुछ समय से अच्छी जान-पहचान है। महिला को शक है कि सज्जाद ने दो साल से उसकी बहन को फंसा रखा है।
महिला के अनुसार, नौ अक्तूबर की रात वह छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ रात के वक्त 1090 चौराहे पर आइसक्रीम खा रही थी। इस बीच सपा नेता का काफिला निकला।
विज्ञापन

महिला ने बहन व रिश्तेदारों को साथ लेकर कार से काफिले का पीछा किया। स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पहुंचने पर महिला ने उनसे मिलने की बात कही।
इस बीच सज्जाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया कि उक्त महिला कई दिनों से पीछा कर रही है। इस बीच महिला ने सज्जाद पर बहन को परेशान करने का आरोप लगाया।
सारी बातें सुनने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अंदर चले गए। आरोप है कि सज्जाद और अन्य गार्डों ने मिलकर उसे, उसकी बहन और अन्य रिश्तेदारों को पीटा।
एक गार्ड ने उनके रिश्ते के भाई की कनपटी पर पिस्टल लगाकर फायर किया। गनीमत रही कि ये मिस हो गया। आरोप है कि महिला की बहन के कपड़े फाड़ दिए गए। किसी तरह महिला जान बचाकर घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें