फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण पर एफआईआर

Wed, 22 Nov 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रह चुके वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सआदतगंज के मुताबिक हाता नूर बेग निवासी कनीज फातिमा की शिकायत पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया गया है। कनीज का आरोप है कि बीती 27 जनवरी को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण ने फेसबुक पर इस्लाम धर्म, पैगंबर, उनकी पत्नी और कुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद आरोपी ने उस आपत्तिजनक पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
कनीज फातिमा का आरोप है कि मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सआदतगंज पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें