लखनऊ। एमएलसी रामचंद्र प्रधान के गुलिस्ता कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में उनके नौकर पर हमला करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। एमएलसी के नौकर सुनील पर भीम वर्मा और उसके साथियों ने मंगलवार शाम को हमला किया था।तहरीर का पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। एमएलसी के हस्तक्षेप पर बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। (माई सिटी रिपोर्टर)