केजीएमयू के इंटर्न पर कोविड गाइडलाइन का पालन न करने का केस
चौक कोतवाली में केजीएमयू के इंटर्न पर कोविड-19 की सरकारी गाइड लाइन का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मेडिकल कॉलेज चौकी के प्रभारी रमापत सिंह की तरफ से दर्ज एफआईआर में 100 से 125 इंटर्न शामिल हैं।
केजीएमयू में बीते तीन दिनों से भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज चौकी के प्रभारी रमापत सिंह का कहना है कि केजीएमयू के गेट पर बैठे इंटर्न कोविड-19 की गाइड लाइन व अनलॉक के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
कोविड-19 के संबंध में जारी एसओपी और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से महामारी फैलने की आशंका पैदा हो रही है। इससे इंटर्न के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।