फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार को आग लगाने वाले पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी (लखनऊ)। दुबग्गा के मौरा गांव में कार को आग लगाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दिलाराम बारादरी चौपटिया निवासी धनीराम मौर्य के मुताबिक तीन मार्च की सुबह वह प्लॉट पर पहुंचे तो देखा कि उनकी कार जल चुकी है। आसपास के लोगों से पता चला कि जेहटा रोड के सत्येंद्र सिंह यादव, ग्राम धैला के अरुण यादव और सैथा के छंगा ने दो साथियों के साथ मिलकर आग लगाई थी। आरोप है कि जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपियों ने मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में शिकायत की, पर एफआईआर नहीं हुई। इस पर कोर्ट का सहारा लिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें