सिपाही पति और उसके घरवालों पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर
चिनहट। चिनहट थाने में तैनात सिपाही शिवानी सिंह की शिकायत पर मंगलवार को उनके सिपाही पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की गई।
कानपुर के विधनू क्षेत्र स्थित मझावन गांव निवासी शिवानी सिंह के मुताबिक, उनकी शादी 24 नवंबर 2024 को कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र स्थित कैलई गांव निवासी बीनू कुशवाहा से हुई थी। बीनू वर्तमान में फतेहपुर के बिंदकी में डायल 112 में तैनात है। आरोप है कि मायके वालों ने 15 लाख नकद, 20 ग्राम सोने की चेन, पांच-पांच ग्राम की दो अंगूठियां और अन्य कीमती सामान दिया था। इसके बावजूद उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति का पहले से ही एक महिला से प्रेम संबंध है, जिसकी जानकारी ससुराल वालों को थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शिवानी के पति बीनू, ससुर दयाशंकर, सास रामजानकी देवी, ननद हेमलता, नंदोई मनीष कुशवाहा और पति की महिला मित्र सुच्ची निषाद पर एफआईआर दर्ज की गई है।