फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सोमवार को नगर निगम की टीमों ने अभियान चलाकर जुर्माना वसूला। इसके साथ ही कूड़ा डालने वाली दो गाड़ियां भी पकड़ीं। जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि भिठौली क्रॉसिंग से आईआईएम तिराहे तक चली कार्रवाई में गंदगी फैलाने वाले 17 लोगों से 37,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर आठ लोगों पर 12,400 रुपये जुर्माना लगा। ट्रैक्टर ट्रॉली (यूपी41एएच0939) और डीसीएम (यूपी75सीटी6532) को सड़क पर कूड़ा फेंकते पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें