फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीडीओ से जुर्माना वसूलने में लग गया एक साल

Sun, 19 Nov 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जनसूचना अधिकार के तहत सूचना न देने पर लगा 25 हजार रुपये का अर्थदंड ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से वसूलने में एक साल लग गया। वसूली कराने के बाद सूचना आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पूरे स्वयंबर ज्योना निवासी मोनू ने बीडीओ महराजगंज से जन सूचना अधिकार के तहत जनसूचना मांगी थी। यह सूचना ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार को देनी थी। राज्य सूचना आयोग ने 31 अक्तूबर 2022 को सूचना न देने पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार को दोषी करार देते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बीडीओ को जुर्माने की राशि जमा कराकर सूचना देने के आदेश दिए गए थे। करीब एक साल बात गत तीन नवंबर को बीडीओ ने वसूली कराकर सूचना उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें