लखनऊ। शंकरपुरवा वार्ड में एक सितंबर को एक युवक अभिषेक कुमार की मृत्यु इलाके के कंचन पार्क में लगे हाईमास्ट पोल में करंट आने से हो गई थी। नगर निगम ने पीड़ित को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। बृहस्पतिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने पीड़ित परिवार को चेक सौंपा है।