लखनऊ। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर आखिरकार पुलिस ने सख्ती शुरू की है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट वाले 815 वाहनों का चालान किया। नो पार्किंग का उल्लंघन करने वाले 209 वाहनों का भी चालान किया गया। इसी तरह गलत नंबर प्लेट के 91, बिना बीमा के 21, रॉन्ग साइड के 54, ट्रिपलिंग के 200 वाहनों के चालान किए गए।
कार्रवाई करती पुलिस।