केजीएमयू में नैक तैयारी को दिया गया अंतिम रूप
लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंगलवार को नैक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। राज्यपाल के ओएसडी पंकज एल जानी ने केजीएमयू के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से जानकारी हासिल की। कुलपति ने बताया कि नैक में अच्छे ग्रेड के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच नैक का निरीक्षण होना है। वर्ष 2023 में केजीएमयू को नैक ए प्लस ग्रेड मिला था। केजीएमयू प्रशासन ने ग्रेड में सुधार के लिए दोबारा आवेदन किया है।
केजीएमयू में नैक तैयारी को दिया गया अंतिम रूप