फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साले के कहने पर भरा फार्म, बन गया नकलची

Sat, 24 Aug 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शुक्रवार को जिले में पकड़े गए एक नकलची से पुलिस की पूछताछ में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक साले को खुश करने के चक्कर में आरोपी ने पुलिस भर्ती का फाॅर्म भरा था। नकल के रास्ते पुलस की वर्दी पहनने तक पहुंचने का जुगाड़ लगाया। सही समय पर कक्ष निरीक्षकों ने इसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के पुरवा ताला निवासी आरोपी उपेंद्र सिंह पेशे से शराब की दुकान में सेल्समैन है। शुक्रवार को आचार्य द्विवेेदी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ की मदद से नकल करते पकड़ा गया। सदकर कोतवाली पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के भाई ने उससे पुलिस परीक्षा का फाॅर्म भरने को कहा था। साले की मंशा थी कि उनका जीजा पुलिस में भर्ती हो और शराब ठेके के सेल्समैन का काम छोड़ दे।
इसपर उपेंद्र ने परीक्षा फाॅर्म भरा और परीक्षा में पास होने के लिए नकल के रास्ते का सहारा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास जो ब्लूटूथ बरामद हुआ वह उत्कृष्ट गुणवत्ता का है और उसकी फ्रिक्वेंसी बहुत अधिक है। परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों की नजर से बचाकर वह किसी तरह परीक्षा केंद्र में ले गया था। पुलिस अभी इस मामले में गहन पड़ताल कर रही है। सीओ सिटी अमित सिंह के मुताबिक आरोपी ने अपने बैैग में मोबाइल को रखकर उसको ब्लूटूथ से कनेक्ट कर रखा था। जिसके माध्यम से वह नकल रहा था। जांच इसपर भी हो रही है कि मोबाइल में किस तरह प्रश्नोत्तरी को भरा गया होगा। इसके पीछे का क्या राज है। इसे लेकर पुलिस आरोपी से सिलसिलेवार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें