फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए साल की पार्टी में मारपीट, हवाई फायरिंग

Tue, 02 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात नए साल की पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से असलहों से करीब छह राउंड फायरिंग की गई। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हमलावरों ने एक स्कार्पियो में भी तोड़फोड़ की। पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास निर्माण के लिए रामसांडा गांव के पास स्थित आरएंडसी कंपनी कामिक्सर प्लांट लगा है। रविवार रात नव वर्ष के उपलक्ष्य में कंपनी में पार्टी का आयोजन हुआ था। क्षेत्र के आपराधिक छवि के कुछ लोग वहां मौजूद थे और शराब पी जा रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।
आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर हवाई फायरिंग की गई। प्लांट में एक प्रधान प्रतिनिधि की खड़ी स्कार्पियो में भी तोड़फोड़ की गई। सूत्रों की माने तो प्लांट गेट पर पुलिस को रोकने के लिए जेसीबी खड़ी कर दी गई। किसी तरह पुलिस अंदर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। कंपनी का कार्य देख रहे अजय सिंह ने बताया कि पुलिस आई थी, लेकिन पार्टी होने, फायरिंग व विवाद होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट में मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन वहां पहुंचने पर कोई मिला नहीं। फायरिंग की बात गलत है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें