लखनऊ। गोमतीनगर स्थित जेपीएनआईसी की अब पांचवीं बार जांच शुरू होने जा रही है। इसमें रेलवे की शीर्ष संस्था राइट्स को एलडीए अभियंता भी सहयोग करेंगे।
जांच एजेंसी जेपीएनआईसी के निर्माण के दौरान गुणवत्ता में बरती गई लापरवाही व नए सिरे से निर्माण के दौरान होने वाले खर्च का आकलन करेगी। अब तक लोक निर्माण विभाग तीन और एक बार रुड़की की टीम जांच कर चुकी है। हालांकि, इनकी रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिपोर्ट का किसी को पता भी नहीं है। राइट्स के विशेषज्ञों की टीम ने मंगलवार को जेपीएनआईसी का मुआयना किया। सूत्रों ने बताया कि जांच में प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सागर, संजीव कुमार गुप्ता एवं सहायक अभियंता आरके वर्मा आदि सहयोग करेंगे।