मछरिहवा गांव में जल जीवन मिशन की पाइप का किसानों ने बना लिया खेत की बाड़।
श्रावस्ती। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी टंकी का निर्माण करवा रहा है। इसके तहत पानी टंकी से गांव तक पेयजल की सप्लाई के लिए पाइप बिछाई जा रही है। कई स्थानों पर संबंधित विभाग के कर्मियों की उदासीनता भी साफ दिख रही है। ऐसा ही कुछ हरिहरपुररानी के ग्राम मछरिहवा में देखने को मिला। यहां किसानों ने छुट्टा मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत के किनारे पेयजल सप्लाई करने वाली पाइप लाइन से बाड़ बना ली है। हालांकि अभी तक पेयजल सप्लाई शुरू नहीं हुई है। लेकिन इससे कर्मियों के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह अवश्य लग रहा है।