लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से आयोजित दो दिवसीय द यूथ फेस्ट का लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से समापन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह रहे। रविवार के कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, ओपन माइक, हिंदी और अंग्रेजी दोनों में निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने गजब का उत्साह दिखाया।
प्रतियोगिताओं में एलपीएस, लामार्टीनियर बॉयज, लामार्टीनियर गर्ल्स, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, सेंट एग्नस, लोरेटो कॉन्वेंट, एमआर जयपुरिया और होली श्राइन स्कूल सहित 20 स्कूलों ने भाग लिया। लामार्टीनियर बॉयज कॉलेज ने चैंपियंस ऑफ चैंपियन की ट्रॉफी जीती। दूसरे स्थान पर लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज और तीसरे स्थान पर लखनऊ पब्लिक कॉलेज, विनम्र खंड, गोमतीनगर रहा। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन स्वाति वर्मा ने कहा कि युवा कार्यक्रम के पीछे का पूरा विचार, शहर के छात्र-छात्राओं को स्थापित उद्यमियों और सम्मानित प्रतिभाओं से परिचित कराना था।
इन्होंने मारी बाजी...
डिबेट : लामार्टीनियर बॉयज कॉलेज प्रथम, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, विनम्रखंड द्वितीय।
युवा बिजनेस टंग्स : लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज प्रथम, लामार्टीनियर बॉयज द्वितीय व लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम तृतीय।
नुक्कड़ नाटक : लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज प्रथम, लखनऊ पब्लिक कॉलेज द्वितीय, लामार्टीनियर बॉयज तृतीय।
ओपन माइक : होली श्राइन स्कूल प्रथम, सीएमएस, कानपुर रोड द्वितीय,, लखनऊ पब्लिक कॉलेज विनम्रखंड तृतीय।
अंग्रेजी निबंध : सीएमएस, गोमतीनगर प्रथम। लामार्टीनियर बॉयज कॉलेज द्वितीय, सीएमएसगोमतीनगर तृतीय।
कला प्रतियोगिता : सेंट एग्नेस लोरेटो स्कूल प्रथम,फातिमा, सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल द्वितीय, इंटीग्रल इंटरनेशनल तृतीय।
प्रश्नोत्तरी : लामार्टीनियर बॉयज कॉलेज प्रथम, एलपीएस राजाजीपुरम द्वितीय, सीएमएस गोमतीनगर तृतीय।
एड मेकिंग : सीएमएस कानपुर रोड प्रथम, लामार्टीनियर बॉयज द्वितीय, तीसरा- लामार्टीनियर गर्ल्स तृतीय।
पीयूष कपूर के रॉक बैंड ने मचाया धमाल
कार्यक्रम के अंत में पीयूष कपूर के रॉक बैंड ने धमाल मचाया। पीयूष ने हिंदी और अंग्रेजी गानों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में विभा अग्रवाल, वंदिता अग्रवाल, सुरभि मोदी, शमा गुप्ता, स्मृति गर्ग, सिमरन साहनी , मिताली ओसवाल डॉ. प्रियंका टंडन, स्वाति मोहन और शची सिंह सहित फिक्की फ्लो के 100 से अधिक सदस्य मौजूद थे।