फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेट दर्द, उल्टी व सांस लेने में की दिक्कत भी दे रहा बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बुखार इस बार मरीजों को नई-नई परेशानियां भी दे रहा है। किसी को बुखार के साथ उल्टी हो रही है तो कोई पेट दर्द संग सांस फूलने की शिकायत कर रहा है। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में इस तरह की शिकायत लेकर रोजाना नए रोगी भर्ती हो रहे हैं। इनमें से कई मरीजों की डेंगू, मलेरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ रही है।

सरकारी अस्पतालों में बुखार के 100 से अधिक मरीज भर्ती हैं। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना बुखार के 15-20 मरीज आ रहे हैं। अस्पताल निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण के मुताबिक, इस वक्त बुखार के 30 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें से कई पेट दर्द-उल्टी व कुछ सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 40 मरीज भर्ती हैं। इनमें से दस डेंगू व दस मलेरिया से पीड़ित हैं। बाकी मरीज वायरल फीवर के हैं। मरीज बुखार के साथ उल्टी व पेट दर्द होने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इक्का-दुक्का में सांस लेने की तकलीफ भी सामने आ रही हैं। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि 30 से अधिक भर्ती मरीजों में कुछ डेंगू के भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें