माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दशहरा, दीपावली व छठ त्यौहारों के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु चलाई गई चार ट्रेनों से राहत मिल रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05742/41 न्यू जलपाईगुडी-गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुडी साप्ताहिक पूजा विशेष गाडी वाया गोरखपुर तीन नवंबर तक चलाई जाएगी। 05742 न्यू जलपाईगुडी-गोमतीनगर प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुडी से सुबह सात बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 120:29 बजे चलकर सुबह सवा सात बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में 05741 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुडी प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से सुवह 90:40 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 90:25 बजे न्यू जलपाईगुडी पहुंच रही है। दूसरी ओर 05023/24 गोमतीनगर-खातीपुरा-गोमतीनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन पांच नवम्बर तक चलेगी। 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर से रात 110:55 बजे चलकर बादशाहनगर से रात 120:10 बजे, डालीगंज से 12:45 बजे होते हुए शाम 5:30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंच रही है। वापसी में 05024 खातीपुरा गोमतीनगर ट्रेन प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से शाम 60:50 बजे चलकर डालीगंज से सुबह 11:20 बजे, बादशाहनगर से 11.35 बजे होते हुए गोमतीनगर दोपहर पौने वारह पहुंच रही। ट्रेन में जनरल के छह, थर्ड एसी के तीन, सेकेंड एसी का एक व स्लीपर के आठ कोच रहेंगे।