फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Tue, 07 Nov 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार से जयनगर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। रायबरेली से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन से जिले के लोगों को यात्री की सुविधा मिल सकेगी। आनंद विहार से मंगलवार और शुक्रवार चलने वाली स्पेशल ट्रेन मंगलवार से 28 नवंबर के बीच चलेगी। जयनगर से ट्रेन बुधवार और शनिवार को आठ से 29 नवंबर के बीच चलेगी। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि आनंद विहार से सुबह 10.30 बजे चलने वाली गाड़ी रायबरेली स्टेशन पर रात 9 बजे आएगी। जयनगर से शाम 5 बजे चलने वाली गाड़ी अगले दिन सुबह 7.45 बजे यहां पहुंचेगी। रायबरेली में ट्रेन का ठहराव पांच मिनट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें