फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिक दाम पर बेच रहे थे खाद, चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तय मूल्य से अधिक पर खाद बेचने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को थोक-खुदरा दुकानों पर छापा मारा गया। स्टॉक, फास्फेटिक उर्वरक व अभिलेखों की जांच हुई। इसके साथ ही चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। डीएम ने बीकेटी छठामील स्थित गणपति खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायत मिली। डीएम ने बताया कि कुल 39 स्थानों पर छापा मारा गया। 10 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ आठ से नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि पीओएस से वितरण पर्ची नहीं निकली। उर्वरक ले जाने वाले किसानों से बात हुई तो उन्होंने वसूली की शिकायत की। डीएम ने प्रतिष्ठान से खाद की बिक्री रोकते हुए जिला कृषि अधिकारी को उर्वरक लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए। उर्वरक की जांच कराने के लिए भी कहा।

उधर, टीमों ने अनियमितता मिलने पर बीकेटी के बेहड़ा चक्की स्थित किसान खाद भंडार, महोना स्थित सुहैल खाद भंडार व बंथरा स्थित गौरी खाद भंडार के लाइसेंस निलंबित कर दिए। कृषि अधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है। अनियमितता मिलने पर गोदाम को सील कर एफआईआर के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मंडल के सभी डीएम को पत्र लिखकर किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। खेती के हिसाब से खाद वितरण, पीओएस मशीन से उर्वरक देने, स्टॉक का सत्यापन करने, कालाबाजारी रोकने, वितरण की निगरानी कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें