फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाद का नमूना फेल, बिक्री रोकी

Sat, 11 Nov 2023 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर स्थित एक दुकान से भरे गए पारस ब्रांड मोनो जिंक का नमूना जांच में फेल हो गया है। खाद में 33 की जगह मात्र 24.35 प्रतिशत जिंक मिली। सल्फर भी 15 प्रतिशत की जगह 14.79 प्रतिशत मिला।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने जिंक के निर्माता, आपूर्तिकर्ता और विक्रेता को नोटिस देकर जवाब मांगा है। उन्होंने संबंधित बैच की खाद की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
चेकिंग के अभियान के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने अघौरा, हरचंदपुर स्थित अजय ट्रेडर्स नामक दुकान से पारस ब्रांड मोनो जिंक का नमूना भरा था। जांच में मोनो जिंक मानकों पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन

नमूना फेल आने के बाद कृषि अधिकारी ने विक्रेता अजय प्रताप के साथ ही निर्माता मेसर्स भारत एग्रो मालीक्यूल्स लिमिटेड परतापुर मेरठ, आपूर्तिकर्ता मेसर्स इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जगदीशपुर अमेठी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें