चिनहट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग की ओर से
लखनऊ। चिनहट स्थित राष्ट्रीय महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना द्विवेदी ने गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बालिकाओं को इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090 और महिला हेल्पलाइन 181 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान पौधरोपण का कार्यक्रम भी हुआ। प्रधानाचार्य वैशाली सिंह कुमार, प्रवक्ता सरला गुप्ता, सुनीता सिंह और अंकित मुखर्जी व छात्राएं मौजूद रहीं।
चिनहट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग की ओर से