फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूजीसी-नेट में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

विज्ञापन
यूजीसी-नेट में सफल विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। विभाग के पांच विद्यार्थियों ने जेआरएफ और 35 विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विभागाध्यक्ष और डीन श्रवण कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें बधाई दी। संचालन सहायक आचार्य पूनम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर किरण लता डंगवाल, आकांक्षा सिंह, नीतू सिंह, बीना इंद्राणी, सुमित गंगवार और शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव समेत आकांक्षा रावत, कुंवर शरद यादव, अभिषेक शर्मा व अन्य सफल विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें