लविवि के सेवानिवृत्त शिक्षक व उनकी पत्नी का सम्मान
लखनऊ। शिक्षक दिवस पर साहित्यकार अखिलेश द्विवेदी अलख ने लखनऊ विवि के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. रमाकांत शुक्ला व उनकी पत्नी पूर्व अध्यापिका सर्वेशबाला शुक्ला को सम्मानित किया। उन्होंने दोनों को अंगवस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर पुस्तक और पौधा भेंट किया। यह सम्मान सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती के हुसैनगंज सि्थत घर पर हुआ। डॉ. शुक्ला ने अपने जीवन से जुड़े कई संस्मरण साझा किए। उन्होंने संत नीब करौली के साथ बिताए समय के कुछ संस्मरण भी सुनाए। इस दौरान अधिवक्ता हितेश शुक्ला, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।