फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Test: घर बैठे कोरोना जांच कराने की अधिकतम फीस 900 रुपये, खुद लैब जाने पर कम होगा खर्च

Thu, 29 Dec 2022 11:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फीस तय कर दी है। आरटीपीसीआर के साथ ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट की कीमतें भी तय कर दी गई हैं। इसका पालन सख्ती से कराया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच की फीस तय कर दी है। अब निजी लैब संचालक घर से सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए अधिकतम 900 रुपये ले सकेंगे। लैब पर खुद जाने पर अधिकतम फीस 700 रुपये लगेगी। विहित प्राधिकारी की ओर से निजी लैब में सैंपल भेजने पर फीस 500 रुपये होगी। विभाग तय फीस का सख्ती से पालन करवाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर के साथ ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट की कीमतें भी तय कर दी हैं। एंटीजन टेस्ट के लिए 250 और ट्रूनेट जांच के लिए अधिकतम 1250 रुपये तय कर दिए हैं। अगर सैंपल घर से लिया जाएगा तो दो सौ रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।

ये भी पढ़ें - फूस की झोपड़ी, ऊपर तिरपाल...पर पूजा ने कर दिया कमाल, धूल रहित थ्रेशर का मॉडल बन किया हैरान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बूस्टर डोज में रुचि नहीं ले रहे लोग, जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी


सीटी स्कैन की फीस भी तय कर दी गई है। 16 स्लाइस के सीटी स्कैन के लिए अधिकतम दो हजार रुपये, 16 से 64 स्लाइस तक के लिए 2250 रुपये और 64 से अधिक स्लाइस की जांच के लिए 2500 रुपये अदा करने होंगे। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि तय फीस का पालन न करने पर लैब संचालक के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर राजधानी में सतर्कता और जांच का दायरा दोनों बढ़ाए जा रहे हैं। इस बीच राहत की बात यह है कि अभी तक संक्रमण के मामले बढ़ते नजर नहीं आ रहे हैं। सप्ताह भर पहले तक लखनऊ में कोविड की जांच के लिए रोजाना 500 के करीब सैंपल लिए जा रहे थे। अब इनकी संख्या एक हजार कर दी गई है। बीते पांच दिन में सिर्फ चार नए केस मिले हैं।

सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि संक्रमण के प्रसार की आशंका को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अभी भी जो मरीज मिल रहे हैं, वे किसी अन्य बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे। जांच के दौरान वे संक्रमित पाए गए। किसी में भी कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इसके बावजूद सभी से मास्क लगाने व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। राजधानी में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या चार है। इनमें से दो बुधवार को संक्रमित पाए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें