फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेल यात्रियों से सफाई का लिया फीडबैक

विज्ञापन
रेल यात्रियों से फीडबैक लेते अ​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत बृहस्पतिवार को लखनऊ मंडल के 135 रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर साफ-सफाई पर सुझाव लिए।
विज्ञापन

लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा और अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने निदेशक गौरव दीक्षित के साथ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अर्चना एक्सप्रेस के वातानुकूलित और साधारण कोचों में यात्रियों से फीडबैक लिया। उन्होंने यात्रियों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने और स्टेशन व ट्रेनों को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। अयोध्या धाम स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह और वाराणसी जंक्शन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बीके यादव ने भी यात्रियों को जागरूक किया। अभियान में अयोध्या कैंट, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी और सुल्तानपुर समेत कई स्टेशन शामिल रहे।

रेल यात्रियों से फीडबैक लेते अधिकारी।

रेल यात्रियों से फीडबैक लेते अधिकारी।

रेल यात्रियों से फीडबैक लेते अधिकारी।

रेल यात्रियों से फीडबैक लेते अधिकारी।

रेल यात्रियों से फीडबैक लेते अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें