फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष कॉलेजों की फीस तय: सरकारी 19 हजार, निजी में तीन लाख तक ही फीस

Mon, 16 Jan 2023 02:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयुष कॉलेजों में फीस तय कर दी गई है। निजी कॉलेजों को अपनी फीस की जानकारी नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर देनी होगी।
 
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सरकारी के साथ निजी आयुष कॉलेजों की फीस तय कर दी गई है। कोई भी निजी कॉलेज अब मनमानी तरीके से फीस नहीं वसूल सकेगा। कॉलेज संचालकों को अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर फीस सार्वजनिक करने के भी निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन


बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस के सरकारी कॉलेजों की फीस 19 हजार की गई है। आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 14 हजार देने होंगे। जबकि निजी कॉलेजों की फीस करीब डेढ़ से तीन लाख के बीच है। प्रदेश के सरकारी एवं निजी आयुष कॉलेजों में बीएएमएस (आयुर्वेद), बीएचएमएस (होम्योपैथी), बीयूएमएस (यूनानी) की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। कॉलेज संचालकों द्वारा मनमानी तरीके से फीस वसूली की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में शासन की ओर से कॉलेजों की फीस तय करने के साथ ही उसे सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया है। यदि किसी कॉलेज के खिलाफ अतिरिक्त वसूली की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फीस की स्थिति
बीएएमएस
- आठ सरकारी कॉलेजों में 502 सीटें और फीस 19 हजार प्रतिवर्ष है। आरक्षित श्रेणी के लिए 14 हजार देना होगा। निजी 61 कॉलेजों में 4720 सीट हैं। यहां फीस दो लाख चार हजार छह सौ से लेकर तीन लाख तक है। यह फीस कॉलेजों में संसाधनों के अनुसार कम या अधिक की गई है। ज्यादातर कॉलेज ढाई लाख के करीब हैं। सर्वाधिक तीन लाख फीस वाला कॉलेज शम्म ए गौसिया माइनारटी पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर है।
विज्ञापन


बीएचएमएस : सरकारी नौ कॉलेजों में 829 सीट और फीस 19 हजार। आरक्षित श्रेणी के लिए 14 हजार। निजी दो कॉलेजों में 200 सीटें हैं। बैक्शन होम्योपैथिक कॉलेज, नोएडा की ढाई लाख और नेमिनाथ होम्योपैथिक कॉलेज, आगरा की डेढ़ लाख प्रतिवर्ष तय की गई है।

बीयूएमएस : सरकारी दो कॉलेजों की 128 सीट और फीस 19 हजार है। आरक्षित श्रेणी में 14 हजार जमा करना होगा। 10 निजी कॉलेजों में 560 सीट हैं। फीस एक लाख 98 हजार से दो लाख 64 हजार तक तय की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें