लखनऊ। बीकेटी स्थित डॉ. एलपी लाल मेमोरियल स्कूल की साहिबा आरिफ ने इंटरमीडिएट में 89.40 फीसदी अंक हासिल कर राजधानी व स्कूल का नाम रोशन किया है। साहिबा आरिफ के पिता मो. आरिफ पेशे से दर्जी हैं। बेटी की पढ़ाई के लिए उन्होंने रात- दिन काम किया। फीस की वजह से स्कूल न छूटे, इसके लिए मां भी काम करती रहीं। साहिबा ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए पिता ने मेहनत में किसी तरह की कमी नहीं होने दी। आगे सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी। अधिकारी बनकर समाज के लिए काम करूं यही लक्ष्य है। घर में माता- पिता के अलावा पांच भाई-बहन हैं। घर में सबसे बड़ी होने की वजह से जिम्मेदारी उससे भी बड़ी है।