फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता, मां की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में 14 साल की बेटी से उसका पिता दुष्कर्म करता रहा। वह बेटी को मुंह न खोलने की धमकी भी दे रहा था। डरी सहमी किशोरी पिता की गलत हरकतों को सहती रही। 15 सितंबर को किशोरी ने मां व रिश्तेदारों को आपबीती बताई तो मां ने मंगलवार को चिनहट थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी चिनहट इलाके में परिवार के साथ रहती है। 15 सितंबर को उसका जन्मदिन था। परिवार व रिश्तेदार जन्मदिन मनाने के लिए जमा थे। इस बीच पिता ने रात 10 बजे गुस्से में आकर बेटी को मारने के लिए दौड़ा लिया। किशोरी जान बचाकर भागी। मां व अन्य रिश्तेदारों ने उसे बचाया। इसके बाद वह डर के चलते दूसरी बिल्डिंग की छत पर जाकर गुमसुम बैठ गई। मां व चाची उसे तलाशती हुई छत पर पहुंचीं। उन लोगों ने किशोरी से बातचीत की तो उसने बताया कि पिता बीते तीन सप्ताह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। किशोरी की बात सुन मां व चाची सन्न रह गईं।

किशोरी ने बताया कि 13 सितंबर की शाम जब घर पर कोई नहीं था तब आखिरी बार पिता ने उसके साथ गलत काम किया था। पति की इस घिनौनी हरकत के बारे में पता चलने पर किशोरी की मां को गहरा सदमा लगा। रिश्तेदारों से बातचीत की तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। इस पर मंगलवार को किशोरी की मां ने आरोपी पति के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कराया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें