फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छात्रा ने स्कूल के शिक्षकों के बारे में बताई ये बातें, तो पूरा परिवार रह गया सन्न

Fri, 28 Jun 2019 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। वहां पढ़ने वाली एक छात्रा ने पिता ने कुछ शिक्षकों पर यौन शोषण, अश्लील फोटो व वीडियो क्लिप बनाने, सिगरेट में ड्रग्स देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस मामले में कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। महोली कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। इस दौरान स्कूल बंद चल रहे हैं। जिसके कारण छात्रा घर पर थी। छात्रा को सिगरेट व ड्रग्स की लत है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जब उसे नशा नहीं मिला तो उसने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई, जिसे सुन पूरा परिवार सन्न रह गया। सूत्र बताते हैं कि छात्रा ने पिता व परिवार के अन्य लोगों को बताया कि स्कूल में कुछ शिक्षक व शिक्षिकाएं करीब एक दर्जन छात्राओं को सिगरेट में स्मैक जैसा ड्रग्स पिलाते हैं।



 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुछ हरे रंग की नशे की गोलियां देकर अचेत किया जाता था। फिर उनका शौन शोषण किया जाता था। अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाई जाती थी। उन्हें धमकाया जाता था कि मुंह खोला तो अश्लील फोटो व वीडियो सार्वजनिक कर दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
छात्रा की बात सुन परिवार के लोग सन्न रह गए। इस गंभीर मामले को लेकर एक छात्रा के पिता ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी है। उसने कई शिक्षक व शिक्षिकाओं को आरोपी ठहराया है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में केस दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर धर्म प्रकाश शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिली है। प्रकरण पुराना है। जांच चल रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें