फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 17 Mar 2023 06:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, हेलमेट पहने होने से बची युवक की जान
विज्ञापन

- दवा लेने जाते समय सुल्तानपुर हाईवे पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोसाईंगज। सुल्तानपुर हाईवे स्थित एसएमएस काॅलेज के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामनरेश गौतम (55) की मौके पर मौत हो गई, जबकि हेलमेट लगाए होने से बेटे मुकेश (24) की जान बच गई। हालांकि, गंभीर चोटें लगने से घायल हो गया। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय के मुताबिक, बिरुहा गांव निवासी किसान रामनरेश गौतम शुक्रवार को बेटे मुकेश के साथ बाइक से दवा लेने गोसाईंगंज बाजार जा रहे थे। एसएमएस कॉलेज के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे रामनरेश उछलकर सड़क पर जा गिरे। डंपर ने अधेड़ को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही सांसें उखड़ गईं। पुलिस ने घायल मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें