शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को क्रांतिकारी किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद
लखनऊ। क्रांतिकारी किसान यूनियन के चिनहट स्थित यूपीएसआईडीसी परिसर में शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया गया। सभा में जिलाध्यक्ष एकादशी यादव ने कहा कि शहीदों का सपना शोषण विहीन समाज का था, जिसे किसान-मजदूरों की एकजुट ताकत से ही पूरा किया जा सकता है। इस मौके पर विशंभर दयाल, मोहम्मद हफीज, दिनेश कुमार, गोकरन यादव, मुकेश कुमार, सीमा यादव, ब्रह्मा देवी और वीरेंद्र कुमार वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।