फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कम दाम के कारण धान खरीद केंद्रों से दूर किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
माल। एक नवंबर से शुरू हुए धान खरीद केंद्रों पर किसानों की बेरुखी दिख रही है। सरकारी केंद्रों पर धान का दाम 2,461 रुपये प्रति क्विंटल है। बाजार में व्यापारी 2,900 से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीद रहे हैं। इस मूल्य अंतर के कारण किसान सरकारी केंद्रों पर धान बेचने से बच रहे हैं। नवीडांडा साधन सहकारी समिति में बुधवार को पहली धान खरीद हुई। दो क्विंटल धान बेचकर चौकीदार पुरुषोत्तम पहले विक्रेता बने। वहीं, किसान ईश्वर चंद ने कहा कि व्यापारी अधिक दाम दे रहे हैं। बांझी निवासी झाऊलाल ने बाजार में दाम बढ़ने पर ही धान बेचने की बात कही। बहिर गोड़वा समिति के सचिव मोहित ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर बोहनी की जानकारी दी। गुलरहिया निवासी बलराम राजपूत ने 20 क्विंटल धान केंद्र पर बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें