लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में किसानों ने जमीनों पर कथित अवैध कब्जे, भूमाफियाओं की शिकायतों और प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी कर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। बाद में किसानों ने एसडीएम सरोजनीनगर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में अमर सिंह लोधी, अशोक मौर्य, दुर्गादीन लोधी, लक्ष्मी नारायण लोधी, दियुष सिंह, प्रमोद लोधी, रिंकू लोधी, अजीत लोधी और अमित लोधी समेत कई पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।