फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुआवजे के लिए किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की ओर से वर्ष 1984 में अधिग्रहित की जमीन के मुआवजे का भुगतान न होने से नाराज किसानों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के बैनर तले किसान 126 दिन से चिनहट में धरना दे रहे हैं। चिनहट तिराहा स्थित भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के कार्यालय के बाहर धरने की अगुवाई संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1984 में गोमतीनगर में उजरियांव योजना फेस-2 के लिए 25 गावों की जमीन ली गई थी। तय रेट के हिसाब से भुगतान न होने से अब किसान आज के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा मांग रहे हैं। अधिग्रहण के समय एलडीए ने किसानों को 4000 विकसित भूखंड देने का आश्वासन दिया था, जिसे पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें