धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के सदस्य।
- फोटो : धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के सदस्य।
लखनऊ। मुआवजा और प्लॉट दिए जाने के मांग को लेक सोमवार को किसानों ने एलडीए ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। एलडीए ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई। प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के बैनर तले हुआ और किसानों ने 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा। किसान नेताओं का कहना है कि गोमतीनगर फेज-2 के विकास के लिए उजरियांव, भरवारा, तखवा समेत कई गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन किसानों से जुड़े कई मुद्दे अब भी लंबित हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अधिग्रहीत भूमि के संबंध में लंबित दावों के निस्तारण, प्रभावित परिवारों को विकसित प्लॉट उपलब्ध कराने, पूर्व में किए गए प्रस्तावों को लागू करने तथा मुआवजे से संबंधित विवादों के समाधान की मांग उठाई। इसके साथ ही बारातघर, किसान भवन, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की।