फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवास विकास, एलडीए के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना देते किसान।
विज्ञापन

विज्ञापन
गोसाईंगंज। मनमाने तरीके से जमीनों के अधिग्रहण, एलडीए व आवास विकास के किसानों के घरों पर जबरन बुलडोजर चलाने के विरोध में भाकियू (धर्मेंद्र सिंह गुट) के बैनर तले हजारों किसानों ने शुक्रवार को शहीदपथ के किनारे धरना- प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे आवास विकास के जोनल अधिकारी ने उपायुक्त से फोन पर बात कराने के साथ किसानों से ज्ञापन लिया। समस्याओं के निराकरण के आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म किया।



वेलनेस व आईटी सिटी के लिए एलडीए व आवास विकास ने सुल्तानपुर रोड से सटे कबीरपुर, मोज्जमनगर,चौरासी, ढकवा, पहाड़नगर व टीकरिया समेत 33 गांवों की जमीन के अधिग्रहण की कवायद शुरू की है। किसानों का कहना है कि पुराने सर्किल रेट पर उनकी जमीन लेने की तैयारी हो रही है। वहीं, बिल्डर दो से चार करोड़ रुपये बीघा के रेट पर जमीन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अर्जुनगंज, हरिहरपुर व सरसवा समेत अन्य गांवों में मकानों की जमीन को खतौनी में आवास विकास के नाम दर्ज कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा, आवास विकास व एलडीए की शर्तों पर किसान पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। मौके पर पहुंचे आवास विकास के अधिकारी शशांक ने बताया कि किसानों का सात सदस्यीय दल पांच अक्तूबर को आवास आयुक्त से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें