ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के खरौली गांव के पास शनिवार को गंगा नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। गांव निवासी अनंत शुक्ला (58) सुबह करीब नौ बजे गांव के नजदीक नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। यह देख नदी के किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद अनंत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।